बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी

बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी

बलिया : शहर कोतवाली क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक छात्र रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया है। पीड़ित पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बेटे के लापता होने की सूचना दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर महावल निवासी अर्जुन प्रसाद ने प्रार्थना पत्र के जरिए पुलिस को बताया है कि मेरा 16 वर्षीय लड़का प्रियांशु कुमार बिट्टू 20 मार्च 2026 की शाम 04:00 बजे घर से जगदीश पुर स्थित कोचिंग पढ़ने के लिए निकला था, जो अभी तक घर नहीं लौटा है। पीड़ित पिता ने रास्ते मे लगे सीसीटी को खंगाला है। दावा किया कि सीसीटीवी में कैद वीडियो में मेरा लड़का कोचिंग जाते समय किसी अज्ञात मोटरसाइकिल का सहारा लिया है। बताया मेरे बेटे प्रियांशु का रंग हल्का सांवला है। नीले रंग का जीन्स और क्रीम कलर का टी-शर्ट पहना हुआ था। बताया वर्तमान में मैं मकदुमही जानकी पुरम में मकान बना कर रहता हूँ, जहां से मेरा लड़का जगदीशपुर कोचिंग के लिए गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक क्षितिज त्रिपाठी ने बलिया कि मामले को गम्भीरता से लेते मुकदमा दर्ज कर हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े TET की अनिवार्यता समाप्त कराने को निर्णायक संघर्ष करेंगे बलिया के शिक्षक

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया : सतीश चन्द्र कालेज बलिया में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के स्काउट गाइड प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस वनोपसेवन...
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार