सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत

बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां निवासी रमेश चौधरी (32) की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गय। घटना शुक्रवार देर रात की है। मुर्धवा-हाथीनाला जंगल मार्ग पर   दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन गहरे गड्ढे में जा गिरे। हादसे में बलिया के चितबड़ागांव निवासी चंदन कुमार की मौके पर मौत हो गई। वहीं, उभांव थाना क्षेत्र के अवाया निवासी रमेश चौधरी और राजस्थान के इमरान खान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रमेश चौधरी की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रमेश के बड़े भाई अमलेश कन्नौजिया परिजनों के साथ राबर्ट्सगंज के लिए रवाना हो गए।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर