बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह

बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। यज्ञ में लोग चढ़-बढ़कर दान दे रहे है, क्योंकि यज्ञ में दान देना नि:स्वार्थ भाव, आध्यात्मिक पुण्य और मानसिक शांति का सर्वोच्च साधन माना जाता है। इससे न केवल वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि यह संकटों को दूर करने, ग्रह दोषों को शांत करने, आत्मसम्मान बढ़ाने और जीवन में सुख-समृद्धि लाने में मदद करता है।

श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार की तैयारी जोरों पर है। इस बीच, रविवार को धर्म के प्रति जागरूक युवाओं की टीम महायज्ञ स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम का अवलोकन करने के साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर अनिल सिंह के नेतृत्व में डॉ. मनीष सिंह, अभिषेक सिंह, संतोष सिंह, चंद्रशेखर पाण्डेय, अजमुद्दीन अली और चन्दन राय की उपस्थिति में ₹51,000 की सहयोग राशि आचार्य मोहित पाठक जी को सौंपी।

28 मार्च से 05 अप्रैल 2026 तक आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के आचार्य आचार्य मोहित पाठक ने उत्साही युवा टीम को आशीर्वचन दिया। कहा कि निष्काम भाव से किया गया दान कर्मों का फल बढ़ाता है। जीवन में सकारात्मकता लाता है। वहीं, युवाओं की टीम ने समस्त क्षेत्रवासियों से निवेदन किया है कि इस यज्ञ में आकर सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य करने के साथ ही पुण्य का भागी बनें।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

​सहयोगकर्ताओं की सूची
सहयोग कर्ताओं में डॉ. अनिल सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर), पवन उपाध्याय (उदवंत छपरा), संतोष सिंह बागी (मेडिकल स्टोर), प्रमोद सिंह डम्पी (प्लाईवुड इंजीनियर), निराला सिंह (A.R.T.O. ऑफिस), आशीष सिंह (J.E. परसिया), विवेक सिंह (भूतपूर्व सैनिक, सिपाही), मनीष सिंह (ग्राम प्रधान, भरसौंता), नितेश सिंह (धर्मपुरा), रविन्द्र सिंह (पूर्ति निरीक्षक, हल्दी), मृत्युंजय तिवारी (असिस्टेंट प्रोफेसर), डॉ. मनीष सिंह (प्रवक्ता), ​प्रो. धर्मेन्द्र सोनकर (प्रोफेसर), परम सिंह (आर्मी, भरसौंता), ​डॉ. सुनील तिवारी (असिस्टेंट प्रोफेसर), ​डॉ. गुलाब यादव (असिस्टेंट प्रोफेसर), राकेश सिंह (अध्यापक, हल्दी), रविन्द्र यादव (बजड़हाँ), ​डॉ. बिपिन यादव (असिस्टेंट प्रोफेसर), चंद्रशेखर पाण्डेय (पिंटू पाण्डेय), चन्दन राय (हासनगर), चन्दन सिंह (अध्यापक), विवेक सिंह बड़े (भरसौंता), रविकांत तिवारी (अध्यापक), प्रदीप सिंह (अध्यापक, नगरा), ​डॉ. पीयूष जायसवाल (असिस्टेंट प्रोफेसर), मुरली मनोहर सिंह (मर्चेंट नेवी), आलोक सिंह (हल्दी), सुनील सिंह बिट्टू (अध्यापक), आशीष सिंह अध्यापक (गायघाट), ज्ञान प्रकाश उपाध्याय (प्रवक्ता, गायघाट), नवीन सिंह, A.D.O. (हल्दी), संतोष पासवान (प्रधान मुड़ाडीह), चन्दू सिंह अध्यापक (भरसौंता), धीरज सिंह अध्यापक (दुधैला), कमलकांत जी (आर्मी), मनोज यादव (हल्दी), रूपेश पाण्डेय (सुलतानपुर), नवीन सिंह बंटी, रिंकू सिंह (भरसौंता) व अजमुद्दीन अली (भरसौंता) शामिल है। 

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा