बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video



बलिया : पारिवारिक विवाद में देवरानी ने जेठानी पर खौलता पानी फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घायल जेठानी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तीखमपुर का है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने देवरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए तहरीर में तिखमपुर निवासी शशि प्रताप सिंह ने बताया है कि उनकी पत्नी श्रेया सिंह घर पर मोबाइल में भजन सुन रही थीं। इसी दौरान उनके छोटे भाई की पत्नी गुंजा सिंह उर्फ रिम्पी आई और श्रेया का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक कर तोड़ दी। श्रेया अपनी टूटी मोबाइल लेकर कुर्सी पर बैठी-बैठी रोने लगीं, तभी गुंजा ने उसके गर्दन पर खौलता हुआ पानी उड़ेल दिया। इससे श्रेया जमीन पर गिरकर छटपटाते-छटपटाते बेहोश हो गईं।
इस संबंध में सीओ सिटी मोहम्मद उस्मान ने बताया कि रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे कोतवाली पर सूचना मिली कि श्रेया सिंह पत्नी शशि प्रताप सिंह व गुंजा सिंह पत्नी रतनपाल सिंह (निवासी तीखमपुर थाना कोतवाली नगर बलिया) का आपसी संबंध जेठानी-देवरानी का है। पारिवारिक विवाद में आपसी बहस व झगड़े के दौरान देवरानी गुंजा सिंह द्वारा खौलता हुआ पानी जेठानी श्रेया सिंह के ऊपर फेंक दिया गया, जिससे श्रेया सिंह घायल हो गयी। अभियुक्ता गुंजा सिंह को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Posts
Post Comments



Comments