Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान



Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि आज कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पदयात्रा का प्रारंभ नगर पंचायत कार्यालय चितबड़ागांव से दोपहर 3 बजे किया जाएगा, जबकि समापन एवं अभिनन्दन समारोह का आयोजन रामलीला मैदान, चितबड़ागांव में सायं 6 बजे से होगा। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी एवं चितबड़ा गांव चेयरमैन अमरजीत सिंह ने कार्यक्रम स्थल एवं तैयारियों का जायजा लिया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है, जिसमें भोजपुरी जगत के दिग्गज कलाकार एवं अभिनेता गोपाल राय, सन्नी पांडे, मनोहर सिंह, सोनू लाल संधूआ, अभय नारायण सिंह, हरेंद्र सिंह, हरिनारायण हलचल, रितु राय, अलका सिंह पहाड़िया, अनुभा राय व वैष्णवी राय अपने प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में जनपद स्तर एवं प्रदेश स्तर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जनप्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। आयोजकों ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन से कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Related Posts
Post Comments



Comments