बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !



बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उभांव थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 20 मार्च 2026 को आवेदिका ने तहरीर दिया कि शाम लगभग 05 बजे मेरी ननद शौच के लिए गयी थी। वापस आते समय प्रदीप कुमार सागर पुत्र शीतल राम ने जबरिया दुष्कर्म किया और विरोध करने पर पीड़िता को मारने-पीटने व जान से मारने की धमकी दिया। पुलिस ने धारा 64 (1), 115 (2), 352, 351 (2) बीएनएस पंजीकृत करने विवेचना के क्रम मे 21 मार्च को आरोपी प्रदीप कुमार सागर पुत्र शीतल राम (निवासी कुण्डैल नियामत अली थाना उभाँव बलिया) को तुर्तीपार अण्डर पास के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक अपराध नरेश कुमार, उप निरीक्षक रामधारी सोनकर व सचिन कुमार शामिल रहे।

Related Posts
Post Comments



Comments