बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक



Ballia News : बैरिया थाना क्षेत्र के बीबी टोला स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में रविवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग की उठती लहरों से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते एटीएम सहित बैंक का मुख्य द्वार भी धधकने लगा। वही बैंक मे उपलब्ध फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने का प्रयास किया गया। स्थानीय लोग भी आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किये, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, रविवार की सुबह करीब सवा 10 बजे डॉयल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि बैरिया थाना अन्तर्गत बीवी टोला में एचडीएफसी बैंक के एटीएम मशीन में आग लग गयी है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक बैरिया मय फोर्स मौके पर पहुंचकर जनता की मदद से फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए आग पर काबू प्राप्त कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फायर ब्रिगेड से वार्ता के क्रम में पता चला कि प्रथम दृष्टया आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। बैंक मैनेजर से वार्ता हो गई है, उनको भी अवगत करा दिया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है।

Related Posts
Post Comments



Comments