बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी



बलिया : मामला नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तीखमपुर का है। पारिवारिक विवाद में देवरानी ने जेठानी पर खौलता पानी फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घायल जेठानी को जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने धारा-124 (1), 352, 351 (3), 324 (4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्ता गुंजा सिंह उर्फ रिम्पी पत्नी रतन पाल सिंह (निवासी तीखमपुर, थाना कोतवाली, बलिया) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को दिए तहरीर में तिखमपुर निवासी शशि प्रताप सिंह ने बताया है कि उनकी पत्नी श्रेया सिंह घर पर मोबाइल में भजन सुन रही थीं। इसी दौरान उनके छोटे भाई की पत्नी गुंजा सिंह उर्फ रिम्पी आई और श्रेया का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक कर तोड़ दी। श्रेया अपनी टूटी मोबाइल लेकर कुर्सी पर बैठी-बैठी रोने लगीं, तभी गुंजा ने उसके गर्दन पर खौलता हुआ पानी उड़ेल दिया। इससे श्रेया जमीन पर गिरकर छटपटाते-छटपटाते बेहोश हो गईं।
इस संबंध में सीओ सिटी मोहम्मद उस्मान ने बताया कि रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे कोतवाली पर सूचना मिली कि श्रेया सिंह पत्नी शशि प्रताप सिंह व गुंजा सिंह पत्नी रतनपाल सिंह (निवासी तीखमपुर थाना कोतवाली नगर बलिया) का आपसी संबंध जेठानी-देवरानी का है। पारिवारिक विवाद में आपसी बहस व झगड़े के दौरान देवरानी गुंजा सिंह द्वारा खौलता हुआ पानी जेठानी श्रेया सिंह के ऊपर फेंक दिया गया, जिससे श्रेया सिंह घायल हो गयी। पुलिस ने अभियुक्ता गुंजा सिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक शुभम दुबे मय हमराह हेड कां. सचिन सिंह, महिला आरक्षी शर्मिला यादव रही।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments



Comments