Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान

Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान

हल्दी,बलिया : बबुआपुर गांव में रविवार को हिंदू जागरण मंच की बैठक में संगठन के विधि प्रकोष्ठ का औपचारिक गठन किया गया। इसमें संगठन से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। बैठक में सर्वसम्मति से केशव नारायण पाण्डेय उर्फ सुनील पाण्डेय को विधि प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके साथ ही अतीश कुमार उपाध्याय को जिला उपाध्यक्ष, अभय कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष तथा शैलेन्द्र जी को महामंत्री, जिला मंत्री मोहित तिवारी, सह निधि प्रमुख  देवेंद्र नाथ को सह निधि प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष अक्षय कुमार तिवारी, जिला महामंत्री धीरज पांडेय सहित संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहन गुप्ता व संचालन धीरज पांडेय ने किया। वक्ताओं ने कहा कि विधि प्रकोष्ठ का गठन संगठन को कानूनी रूप से और अधिक सशक्त बनाएगा। सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर संगठन की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करेगा। नवगठित टीम को संगठन विस्तार और जनजागरूकता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students