ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा



बलिया : युवा तुर्क पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की स्मृति में 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन की तैयारी को को लेकर महत्वपूर्ण बैठक रविवार को चन्द्रशेखर नगर स्थित झोपड़ी पर हुई। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी की जन्म शताब्दी पर मैराथन को भव्य बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए राघव सिंह ने कहा कि पूरा बलिया चन्द्रशेखर जी से श्रद्धा का भाव रखता है। उनके जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर इस वर्ष 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन और अधिक ऐतिहासिक एवं भव्य होगी। संपूर्ण जनपद का सहयोग मैराथन समिति को मिलेगा। चंद्रशेखर मैराथन समिति के सदस्यों ने कहा कि उनकी स्मृति में उनकी जयंती पर देश भर में एक से बढ़कर एक आयोजन होते हैं, जिसमें हाफ मैराथन प्रतियोगिता भी एक है। इसे बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। बैठक को जिला पंचायत सदस्य मानवेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि धर्मवीर सिंह, डा. धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, अजीत कुमार सिंह, उमेश कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ राकेश कुमार सिंह टिंकु, धिरेन्द्र राय, अविनाश सिंह, मण्डल अध्यक्ष आदि ने संबोधित किया।
बैठक में अखिलेश सिंह शक्ति, अनुराग श्रीवास्तव, सिद्धार्थ शंकर सिंह, अभय सिंह गुड्डु सिंह, गुरुदेव सिंह, रुस्तम अली, संतोष सिंह, संजय सिंह, नीशू श्रीवास्तव, मनोज शर्मा, गनेश सिंह, सुधीर सिंह, अजय पाण्डेय, राहुल, अभिमन्यू चौहान, आकाश सिंह, राकेश सिंह आदि शामिल रहे। बैठक की अध्यक्षता टीडी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष राघव सिंह तथा संचालन अजीत कुमार सिंह ने किया। समिति के सचिव उपेंद्र सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Posts
Post Comments



Comments