बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला

बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला

बलिया : प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं एसएमसी अध्यक्षों के लिए एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का भव्य आयोजन हरिकेवल प्रसाद सभागार, प्राथमिक विद्यालय सीयर नं.-3 में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सीयर सुनील कुमार चौबे ने की।

कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षकों एवं एस.एम.सी. पदाधिकारियों ने शिक्षा की गुणवत्ता उन्नयन हेतु संकल्प लिया। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार चौबे ने शिक्षकों को उनके दायित्वों के प्रति सजग रहने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने एस.एम.सी. अध्यक्षों एवं सदस्यों से विद्यालय विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में एआरपी राकेश कुमार वर्मा, राजेश कुमार वर्मा एवं कुलदीप यादव ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन के माध्यम से उपस्थित प्रतिभागियों को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान की। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शैक्षिक गुणवत्ता एवं सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक यादव ने भी अपने संबोधन में शिक्षकों को उनके कर्तव्यों का स्मरण कराते हुए विद्यालयों में अनुशासन, गुणवत्ता एवं सहयोगात्मक वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया।

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

खचाखच भरे सभागार में एस.एम.सी. अध्यक्षों एवं सचिवों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। सभी प्रतिभागी पूरे उत्साह एवं गंभीरता के साथ कार्यशाला में सम्मिलित हुए और विभिन्न बिंदुओं पर सार्थक चर्चा की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में देवेंद्र वर्मा, दिलीप कुशवाहा, जय प्रकाश यादव, अजय त्रिपाठी एवं आशुतोष तरुण पाण्डेय का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन नन्द लाल शर्मा द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली ढंग से संपन्न कराया। यह कार्यशाला शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुई।

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

नंदलाल शर्मा

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा