बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति



बलिया : टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) की जिला व ब्लाक इकाइयों ने रविवार को अपराह्न संगठन को मजबूर बनाने, सहयोग के मामले में प्रदेश के टॉप फाइव की सूची में शामिल होने और कन्यादान योजना से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की रणनीति बनाई। नगर कदम चौराहा के आगे स्थित संत बैठा वीर बाबा मंदिर के सभागार में रविवार शाम आयोजित बैठक में जिला संयोजक सतीश सिंह ने कहा कि सहयोग के मामले में जिला पूरे प्रदेश में सातवें स्थान पर है। यहां करीब साढ़े छह हजार सदस्य प्रतिमाह अपने मृतक साथियों के परिवारों को सहयोग कर रहे हैं। इस संख्या को और बढ़ाने की आवश्यकता है। ताकि शिक्षा विभाग से जुड़े प्रत्येक कर्मी का परिवार टीएससीटी के सुरक्षा घेरे में आ जाये।
जिला प्रवक्ता चन्द्रशेखर पासवान ने कुछ पदाधिकारियों की निष्क्रियता पर नाराजगी जताते हुए ऐसे लोगों की सूची उपलब्ध कराने को कहा ताकि कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कन्यादान योजना से अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने की अपील की। बैठक में टीएससीटी की सहयोगी संस्था नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) पर भी चर्चा हुई और बताया गया कि 18 से 60 साल का कोई भी व्यक्ति (शिक्षा विभाग के कर्मियों को छोड़कर) इससे जुड़ सकता है। टीएससीटी की ही तरह एनएससीटी से जुड़े सदस्यों के साथ कुछ अनहोनी होने पर उनके परिवार की मदद की जाती है। बैठक में सतीश मेहता, सन्नी सिंह, संजय कन्नौजिया, विजय राय, अब्दुल अंसारी, दिनेश वर्मा, राजेश जायसवाल, अंजनी मिश्र, सीताराम पांडे, सुरेश कुमार, अनिल कुमार, ललित मोहन सिंह, रामनारायण यादव, धनंजय शर्मा, संजय गुप्त, अरुण कांत, घनश्याम यादव, शक्तिवेश सिंह, अरुण सिंह, अमरेश कुमार, सूर्य प्रकाश यादव, राजन कुमार, राजकुमार यादव आदि थे। संचालन लालजी यादव ने किया।

Related Posts
Post Comments



Comments