Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार

Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार

बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के घर कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहली घटना रसड़ा-मऊ मार्ग स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, पकवाइनार के पास की है, जहां नरनी गांव निवासी  सोनू चौहान (25) पुत्र महादेव चौहान तथा नवापुरा पाही गांव निवासी विश्राम चौहान (38) पुत्र सोमनाथ एक ही बाइक से रसड़ा से अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सोनू चौहान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विश्राम चौहान को गंभीरावस्था में रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना रसड़ा-प्रधानपुर मार्ग पर मिरनगंज गांव के पास की है, जहां रूपलेपुर (नारायनपुर) निवासी अवधेश चौहान का पुत्र 27 वर्षीय सुनील चौहान बाइक से कोटवारी की ओर से रसड़ा होते हुए अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सुनील चौहान को भी रसड़ा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहनों की तलाश के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा