असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
On



बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद के अलगापुर विधानसभा क्षेत्र का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। इस जिम्मेदारी के लिए अभिजीत तिवारी सत्यम ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। अभिजीत तिवारी सत्यम ने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, वह उस पर पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि युवा कांग्रेस की टीम मिलकर क्षेत्र में संगठन को और मजबूत करेगी तथा आम जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी। कहा कि यह जिम्मेदारी केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं बल्कि पूरे बलिया जनपद के लिए गौरव का विषय है। वे पूरी ऊर्जा के साथ चुनावी कार्यों में जुटकर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
23 Mar 2026 22:47:59
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...


Comments