चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व

बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्यषष्ठी व्रत होने के कारण इसे छठ कहा गया है। इस पर्व को वर्ष में दो बार मनाया जाता है-पहली बार चैत्र व दूसरी बार कार्तिक में। चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी पर मनाये जाने वाले छठ पर्व को चैती छठ व कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी पर मनाये जाने वाले पर्व को कार्तिकी छठ कहा जाता है।

धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
सूर्य उपासना छठ पूजा में सूर्यदेव की पूजा की जाती है और उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। सूर्य प्रत्यक्ष रूप में दिखाई देने वाले देवता हैं, जो पृथ्वी पर सभी प्राणियों के जीवन का आधार हैं। छठी मैया सूर्य व छठी मैया का सम्बन्ध भाई-बहन का है। मूल प्रकृति के छठे अंश से प्रकट होने के कारण इनका नाम षष्ठी पड़ा।
अन्य मान्यताएँ वे कार्तिकेय की पत्नी भी हैं और उन्हें देवताओं की 'देवसेना' भी कहा जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, पहली पूजा सूर्य ने ही की थी। षष्ठी माता को ब्रह्मा की मानस पुत्री माना जाता है और शास्त्रों के अनुसार वे संतों की रक्षा करती हैं। नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर इन्हें कात्यायनी के रूप में भी पूजा जाता है। बिहार व झारखण्ड की स्थानीय भाषा में इन्हें 'छठ मैया' कहा जाता है।

वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण खगोलीय परिवर्तन वैज्ञानिक दृष्टि से षष्ठी के दिन विशेष खगोलीय परिवर्तन होता है, जिससे सूर्य की पराबैंगनी किरणें असामान्य रूप से एकत्र होती हैं। व्रत की विधि इन किरणों के कुप्रभाव से बचने के लिए सूर्य की उषा व प्रत्यूषा की उपस्थिति में जल में खड़े रहकर छठ व्रत किया जाता है। व्रती यह व्रत मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा किया जाता है, किन्तु कुछ पुरुष भी इसे रखते हैं। ऐसी मान्यता है कि यह व्रत करने वाली महिलाओं को 'पुत्र रत्न' की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

ज्योतिषाचार्य
डॉ अखिलेश कुमार उपाध्याय 
इंदरपुर, थम्हनपुरा ,बलिया
9918861411

यह भी पढ़े एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद