बलिया में युवक की हत्या में तीन गिरफ्तार, सामने आई ये वजह

बलिया में युवक की हत्या में तीन गिरफ्तार, सामने आई ये वजह

बलिया : गंगा नदी से बाइक में बंधा शव बरामदगी मामले में हल्दी थाना पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन पर युवक की हत्या कर शव छुपाने का आरोप है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तों का चालान न्यायालय किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

गौरतलब हों कि हल्दी थाना क्षेत्र के परसिया गांव निवासी अजीत सिंह (40) लंबे समय से टेंट का कारोबार करते थे। विगत शनिवार को मझौवा गांव में वे टेंट लगाने गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने मोबाइल पर फोन किया तो बंद आ रहा था। काफी खोजबीन के बावजूद न मिलने पर पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिर्पोट दर्ज कर खोजबीन शुरू की। इस बीच पुलिस ने मझौवा निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। इसके बाद उसके निशानदेही पर गंगापुर घाट के नदी से बाइक से बंधा हुआ अजीत सिंह का शव बरामद हुआ था।

यह भी पढ़े बलिया में 6 दिन से गायब बालक का मिला शव, हत्या की आशंका ; ग्रामीणों ने किया थाने पर प्रदर्शन

मामले में परसिया गांव निवासी चन्दन कुमार सिंह पुत्र स्व. शिव कुमार सिंह ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया कि मेरे मझले भाई अजित कुमार सिंह उर्फ बोधा, जो कि टेन्ट का व्यवसाय करते थे। 22 नवम्बर को मझौवा में अनीश कुमार सिंह पुत्र स्व. अरविन्द कुमार सिंह की बहन की शादी में टेन्ट लगाये थे। रात्रि में वहीं पर रुके थे, जहां रात्रि में लगभग एक बजे कुर्सी और सोफे पर लगाये गये कवर (खोल) के रंग को बदलने को लेकर पियूष कुमार सिंह पुत्र सूर्य नारायण सिंह, अनीष कुमार सिंह पुत्र स्व. अरविन्द कुमार सिंह एवं अंकुर सिंह पुत्र स्व. अरविन्द कुमार सिंह (निवासी : मझौवा) ने मिलकर मेरे भाई की हत्या कर दिये। यही नहीं, गंगापुर घाट के पास गंगा नदी में मेरे भाई अजीत कुमार सिंह उर्फ बोधा सिंह को उन्हीं की मोटरसाइकिल हीरो पैशन में बांधकर फेंक दिये।

यह भी पढ़े बलिया एसपी ने 10 दरोगा को किया इधर से उधर, बदले दो पुलिस चौकी इंचार्ज

तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में गुरुवार को हल्दी थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह मय हमराह ने धारा 103 (1), 238क बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त पीयूष कुमार सिंह उर्फ मनोज पुत्र सूर्य नारायण सिंह, अनीष कुमार सिंह उर्फ गोलू पुत्र स्व. अरविन्द कुमार सिंह तथा अंकुर सिंह पुत्र स्व. अरविन्द कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा उप निरीक्षक धर्मबीर यादव व मनीराम, हेड कां. राकेश पाल, सन्तोष मिश्रा, कां. जितेन्द्र कुमार व रवि गुप्ता शामिल रहे।

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया