शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी को लेकर ताजा अपडेट, देखें बलिया BSA का लेटेस्ट आदेश

शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी को लेकर ताजा अपडेट, देखें बलिया BSA का लेटेस्ट आदेश

Ballia News : उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में पंजिकाओं के डिजिटाइजेशन को लेकर बीएसए मनीष कुमार सिंह ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा 5 जुलाई 2024 द्वारा जारी पत्र के क्रम में बीएसए ने कहा है कि परिषद के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों में निर्धारित 12 पंजिकाओं का डिजिटाइजेशन कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया है।

पंजिकाओं के सरलीकरण तथा टेक्नोलॉजी आधारित डिजिटल माध्यम से व्यवहृत किये जाने हेतु प्रेरणा पोर्टल पर डिजिटल रजिस्टर्स नाम से माड्यूल विकसित किया गया है, जिसमें वर्तमान में प्रस्तुत की जा रही भौतिक पंजिकाओं के अनुरुप ही पंजिकाओं का डिजिटल प्रारुप तैयार किया गया है। इसमें परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत समस्त अध्यापकों व कर्मियों द्वारा प्रतिदिन अपनी उपस्थिति विद्यालय आगमन तथा प्रस्थान का समय 08 जुलाई 2024 से डिजिटल उपस्थिति पंजिका (Teacher Attandence Register) में अंकित किया जाना है।

बीएसए ने सभी को निर्देशित किया है कि उक्त निर्देशों का प्राथमिकता के आधार पर समस्त विद्यालयों में लागू कराना सुनिश्चित करें। साथ ही नियमित रुप से स्वयं भी अनुश्रवण करना सुनिश्चित करें। इस पत्र के जरिये बीएसए ने समस्त प्रधानाध्यापकों, अध्यापकों व कर्मियों को उक्त आदेश का अनुपालन करने को कहा है। 

यह भी पढ़े 3 February ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित