बलिया : भूसा को लेकर विवाद, युवक पहुंचा अस्पताल
On



बांसडीहरोड, बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में रविवार को भूसा बांटने व बेचने को लेकर दो लोगों के बीच नोकझोंक में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
मिश्रौली गांव निवासी किशुनदेव मिश्र ने अपना भूसा बेच दिया था। इसी बीच खरीदने वाले भीमराज से पैसे आदि की बात को लेकर किशुनदेव से कहासुनी हो गयी। इस दौरान हल्की मारपीट में भीमराज मिश्रा (30) पुत्र दीपन मिश्रा को हंसुआ से चोट लग गयी, जिससे वह लहुलुहान हो गया। एसओ बांसडीहरोड अशोक कुमार ने बताया कि कथित आरोपी वृद्ध आदमी है। मामले की जांच चल रही है।
Tags: बलिया

Related Posts
Post Comments

Latest News
03 Mar 2026 19:40:45
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...



Comments