बलिया : शिक्षक को लेकर आये चालक की ACCIDENT में मौत, एक गंभीर

बलिया : शिक्षक को लेकर आये चालक की ACCIDENT में मौत, एक गंभीर



रसड़ा, बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के डेहरी गांव के समीप बुधवार की शाम स्कॉर्पियो पलटने से चालक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सौरभ कुमार राय ने घायल को सीएचसी पहुंचाने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



गाजीपुर जनपद के थाना करीमुद्दीनपुर अंतर्गत हरदासपुर निवासी सीताराम पाल छत्तीसगढ़ में अध्यापक है। दो दिन पहले वहां से अपने परिवार के साथ स्कॉर्पियो रिजर्व कर अपने गांव गाजीपुर जनपद स्थित अपने गांव आए थे। बुधवार को स्कार्पियो पंचर हो गई थी। ट्यूबलेस टायर था। गांव में मिस्त्री नहीं थे। उसको बनवाने के लिए रसड़ा आया हुआ था। यहां टायर बनवाने के बाद पुनः हरदासपुर गांव जा रहे थे।


अभी रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के डेहरी गांव के समीप पहुंचे थे कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इससे गाजीपुर जनपद के थाना करीमुद्दीनपुर हरदासपुर गांव निवासी सतीश पाल (35) पुत्र शिव अवतार रामपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कार्पियो चालक छत्तीसगढ़ जिला राजनांदगांव थाना छुई गांव निवासी भोला (37) मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सौरभ कुमार राय मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी पहुंचाए। बताते चले कि 18 जून को चालक स्कॉर्पियो लेकर छत्तीसगढ़ जाने वाला था। 


शिवानंद बागले


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क