बलिया में पेंशन रथ का जोरदार स्वागत, इन 6 राज्यों की तर्ज़ पर यूपी में भी बड़े आंदोलन के मूड में शिक्षक-कर्मचारी

बलिया में पेंशन रथ का जोरदार स्वागत, इन 6 राज्यों की तर्ज़ पर यूपी में भी बड़े आंदोलन के मूड में शिक्षक-कर्मचारी

-21 जून 2023 को लखनऊ में होगी एक बड़ी रैली
-राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब, हिमांचल प्रदेश, कर्नाटक की तर्ज़ पर उत्तर प्रदेश में भी एक बड़ा आंदोलन के मुड में कर्मचारी शिक्षक

Ballia News : राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब, हिमांचल प्रदेश, कर्नाटक के बाद पुरानी पेंशन बहाली की मांग उत्तर प्रदेश में जोर पकड़ रही है। अगले लोकसभा चुनाव से पूर्व उत्तर प्रदेश के कर्मचारी शिक्षक भी बड़े आंदोलन के मुड में आ गए हैं, जिसको लेकर पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच उत्तर प्रदेश के बैनर तले चरणबद्घ तरीके से आंदोलन किए जा रहे हैं। पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन के लिए पुरे कर्मचारियों शिक्षकों के बीच जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके क्रम में 16 मई से कानपुर से एक पेंशन रथ पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों के लिए रवाना किया गया था, जो आज मऊ बलिया के रास्ते अपराह्न 03 बजे बलिया पहुंचा।

IMG-20230526-WA0100

यह भी पढ़े Ballia News : कुंए में मिला लापता युवक का शव, सामने आ रही ये बात

पेंशन रथ को लेकर जनपद के कर्मचारियों शिक्षकों में भारी उत्साह देखने को मिला। बलिया शहर में प्रवेश के समय शहर के बार्डर पर माल्देपुर में पेंशन रथ पर सवार प्रांतीय नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं, मोटरसाइकिल जुलूस के साथ पेंशन रथ शहर में प्रवेश कर विभिन्न रास्तों से भ्रमण करते हुए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया पहुंचा, जहां सभा का आयोजन किया गया था।

यह भी पढ़े Ballia News : माता-पिता की स्मृति में 400 जरूरतमंदों को पुत्र ने ओढ़ाया कम्बल

पेंशन रथ के स्वागत सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रांतीय महासचिव जीएन सिंह जी ने कहा कि बलिया क्रांतिकारियों एवं शहीदों की धरती है। यहां के कर्मचारियों शिक्षकों ने हमेशा आंदोलनों में बढ़-चढ़कर भागीदारी की है। आप सभी कर्मचारियों शिक्षकों के लिए यह निर्णायक संघर्ष का वर्ष है। हम सभी पुरानी पेंशन बहाली के लिए हर प्रकार की कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। सरकार अपने वादों से बार बार मुकर रही है। उन्होंने चेताया कि यदि सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल नहीं किया तो हिमांचल और कर्नाटक की तर्ज़ पर सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में चाकू से गोदकर पिता की हत्या, भाईयों को भी किया लहुलूहान बलिया में चाकू से गोदकर पिता की हत्या, भाईयों को भी किया लहुलूहान
बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में कलयुगी पुत्र ने चाकू से गोदकर पिता को मौत की नींद...
14 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
Ballia News : चेतावनी के बाद भी मिली कमियां, CDO ने चार कर्मचारियों का रोका वेतन; इन विन्दुओं पर किए अलर्ट
बलिया में उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम के प्रशिक्षण शिविर का शानदार आगाज
बलिया में 22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, उठाएं लाभ
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, बलिया डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए सख्त निर्देश
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : खिताबी मुकाबला में चमका UP का पडरौना, झारखंड को हराकर जीता मैच