बलिया : स्थापना दिवस पर भाजपाईयों ने लिया संकल्प, जीतना है हर बूथ

बलिया : स्थापना दिवस पर भाजपाईयों ने लिया संकल्प, जीतना है हर बूथ

बलिया : घोसी लोकसभा अन्तर्गत रसड़ा विधानसभा के रसड़ा पश्चिमी मण्डल में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि भाजपा 6 अप्रैल को अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही हैं। मौजूदा समय में भाजपा संसद में प्रतिनिधित्व और पार्टी की सदस्यता के मामले में भारत की सबसे बड़ी पार्टी है। यह केवल कार्यकर्ताओं के बलबूते हुआ है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज भाजपा के उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींच कर इस ऊंचाई पर पहुंचाया है। कहा कि एक बार पुनः नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए हम सभी को रात दिन मेहनत करना पड़ेगा। हर बूथ जीतना, यही हमको इस स्थापना दिवस पर संकल्प लेना है। कार्यक्रम को लोकसभा प्रत्याशी डॉ. अरविन्द राजभर ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद बब्बन राजभर, लोकसभा प्रभारी  देवेन्द्र सिंह, संयोजक  मुन्ना दूबे, विधानसभा प्रभारी बृजभान चौहान, संयोजक प्रेमचंद सिंह, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक/प्रभारी, मण्डल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल