राष्ट्रीय अविष्कार अभियान : बेलहरी में नैना अव्वल, सोनम द्वितीय और तीसरे स्थान पर रही मनीषा

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान : बेलहरी में नैना अव्वल, सोनम द्वितीय और तीसरे स्थान पर रही मनीषा

बलिया : उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, वैज्ञानिक मनोवृति को विकसित करने, प्रयोग के अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान/गणित एवं प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने की दिशा में शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के बच्चों की क्विज प्रतियोगिता बीआरसी बेलहरी पर हुई। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में बेलहरी ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने चढ़-बढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 6 बच्चों ने अपनी मेधा का परिचय देते हुए टॉप-6 में जगह बनाई। 
 
IMG-20240309-WA0005
 

उच्च प्राथमिक विद्यालय दुधैला की छात्रा नैना कुमारी प्रथम स्थान पर रही। जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजानीपुर की छात्रा सोनम गोस्वामी द्वितीय व उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरास की छात्रा मनीषा खरवार तृतीय स्थान पर रही। चौथें स्थान पर उच्च प्राथमिक विद्यालय दुधैला व उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरास के छात्र क्रमशः मनीष पासवान व अर्चिता संयुक्त विजेता बनें। वहीं, पांचवें स्थान पर उच्च प्राथमिक विद्यालय सीता कुंड की छात्रा रीया गुप्ता ने जगह बनाई। 

IMG-20240309-WA0002
टॉप-6 छात्र-छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी राजीव गंगवार ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही भविष्य में और बेहतर करने के लिए बच्चों को शुभकामानाएं दी। बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए बीईओ ने कहा कि  ईमानदारी से शिक्षा ग्रहण कर आप सभी माता-पिता, अपने शिक्षक, विद्यालय तथा गांव और जिले का नाम रौशन करें। इस मौके पर प्राशिसं बेलहरी के अध्यक्ष शशिकांत ओझा, मंत्री संतोष सिंह, एआरपी अजय गुप्ता, लक्ष्मी नारायण यादव, संतोष कुमार, डॉ.आशुतोष शुक्ला, आदर्श सिंह, श्रीमती आशा सिंह, रचना द्विवेदी, अर्चना सिंह, अजय पान्डेय, सुनील पाण्डेय, रविकान्त पाण्डेय, गोपाल पांडेय, चन्दन कुमार, विजय मिश्र, श्रीप्रकाश उपाध्याय, अशोक कुमार, जितेन्द्र पांडेय, अरविंद कुमार इत्यादि मौजूद रहे। संचालन बृज किशोर पाठक ने किया। 
 
 

Post Comments

Comments

Latest News

लापता हो गईं थी मां और उसकी दो बेटियां, बलिया पुलिस ने ढूंढ निकाला लापता हो गईं थी मां और उसकी दो बेटियां, बलिया पुलिस ने ढूंढ निकाला
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने आपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा महिला तथा उसकी दो नाबालिक...
Ballia News : रेलवे स्टेशन पर तीसरे दिन मिला घर से लापता तीन वर्षीय बालक, क्या हैं राज
उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम में बलिया की साक्षी का चयन
बलिया में शराब दुकान का ताला तोड़कर 1.90 लाख पार, चोरों की गतिविधियां सीसीटीवी में रिकार्ड
बलिया में दिखा 'टीम निर्भय' की मेहनत का रंग : गंगापार नौरंगा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में लोगों को मिला लाभ
बलिया में बदमाशों ने युवक पर झोंका फायर, मचा हड़कम्प
बलिया में ARP परीक्षा का रिजल्ट जारी : 43 अभ्यर्थी पास, 15 दिसम्बर को होगी माइक्रो टीचिंग