बलिया में रसोईया पाक कला प्रतियोगिता : अव्वल रही मंजू, सोनमती और दीपावली को मिला दूसरे तथा तृतीय स्थान

बलिया में रसोईया पाक कला प्रतियोगिता : अव्वल रही मंजू, सोनमती और दीपावली को मिला दूसरे तथा तृतीय स्थान

बलिया : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर रसोईया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जनपद की 30 रसोईयो ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में डा. तृप्ति तिवारी (सहायक प्रवक्ता, गृह विज्ञान, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय), डॉ. वसुंधरा (महिला चिकित्सालय),  राकेश यादव (खाद्य सुरक्षा अधिकारी) शामिल रहे।

निर्णायक मण्डल ने लाटरी प्रणाली से मेन्यु तय करते रसोईयो को भोजन पकाने का निर्देश दिया गया।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राथमिक विद्यालय सहरसपाली दुबहर की रसोईया श्रीमती मंजू देवी ने प्राप्त किया। वहीं, द्वितीय स्थान हनुमानगंज ब्लॉक की रसोईया सोनमती (प्राथमिक विद्यालय जीरा बस्ती नंबर 2) व तृतीय स्थान श्रीमती दीपावली (प्राथमिक विद्यालय औदी विकासखंड चिलकहर) ने प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त रसोईयों को क्रमशः 3500, 2500 एवं 1500 रुपये पुरस्कार दिया गया।

शेष प्रतिभागी रसोइयों को ₹300 सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सभी विजेताओं को नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता के प्रतिनिधि अरविंद कुमार गुप्ता ने पुरस्कार प्रदान किया। नगर पालिका अध्यक्ष की तरफ से उनके प्रतिनिधि अरविंद कुमार गुप्ता ने समस्त प्रतिभागी रसोईयों को होली  त्यौहार के दृष्टिगत साड़ी से सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में बीएसए मनीष कुमार सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़े बलिया रेलवे स्टेशन तथा परिवार न्यायालय परिसर से दो बाइकें चोरी

कार्यक्रम में जिला समन्वयक एमडीएम अजीत कुमार पाठक, कंप्यूटर ऑपरेटर मिड डे मील राकेश कुमार गुप्ता, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ओम प्रकाश सिंह, जिला समन्वयक निर्माण सत्येंद्र कुमार राय, जिला समन्वयक सौरभ गुप्ता, अजय कुमार पांडे, प्रशांत कुमार पांडे, कंपोजिट विद्यालय तहसील स्कूल के अध्यापक विनोद कुमार सिंह, कनक चक्रधर इत्यादि उपस्थिति रही।

यह भी पढ़े बलिया पुलिस ने पकड़ी 75 लाख की अंग्रेजी शराब, तस्कर गिरफ्तार

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल