बल‍िया में एक ही युवती के दो प्रेमी : एक की माैत, दूसरा लड़ रहा जिन्दगी की जंग

बल‍िया में एक ही युवती के दो प्रेमी : एक की माैत, दूसरा लड़ रहा जिन्दगी की जंग

Ballia News : एक ही युवती से प्रेम करने की सच्चाई सामने आते ही दो लड़के मानसिक रूप से टूट गए, जिसका परिणाम देख पूरा इलाका दहल उठा। इस घटना में फुलवरिया गांव निवासी 24 वर्षीय सूरज गोड़ की मौत हो गई, जबकि बरवा गांव निवासी नाबालिग का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि बरवा तथा फुलवरिया गांव एक-दूसरे से सटा हुआ है। दोनों लड़के काफी समय से एक ही युवती से प्रेम करते थे, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। मंगलवार को यह बात दोनों को पता चली तो दोनों गहरे तनाव में आ गए। दोनों ने अलग-अलग स्थानों पर विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। दोनों के स्वजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां एक ने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे की हालत में थोड़ी सुधार है। मृतक सूरज की बड़ी बहन ने पीआरवी पुलिस को सूचना देने के बावजूद गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि यदि पुलिस समय रहते गंभीरता दिखाई होती तो उनके भाई की जान बच सकती थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष पकड़ी लालमणि सरोज ने कहा कि घटना संज्ञान में नहीं है। यदि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज