बलिया में डीजे पर डांस को लेकर बवाल, घरातियों और बारातियों में मारपीट

बलिया में डीजे पर डांस को लेकर बवाल, घरातियों और बारातियों में मारपीट

Ballia News : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर रात्रि डीजे पर डांस को लेकर घरातियों और बारातियों में मारपीट हो गई। इसमें चाचा-भतीजा समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही बांसडीहरोड पुलिस पहुंच गई। उधर घरातियों ने पुलिस महकमा के सामने ही दर्जन भर गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। आसपास के लोगों ने घायलों को को जिला अस्पताल पहुंचाया।

गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव से बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात आई थी। द्वारपूजा और गुरहत्थी का कार्यक्रम शांतिपूर्ण से संपन्न हो गया। इधर घराती पक्ष के लोग डीजे में आई नर्तकी के साथ जमकर ठुमके लगा रहे थे, तभी बाराती पक्ष के लोग गुरहत्थी से जनवासे में वापस लौटे और डांस कर रहे घरातियों को रोका। यह बात घरातियों को नागवार लगी और दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।

मामला इतना बढ़ गया कि घरातियों ने बारातियों की जमकर पिटाई कर दी। इसमें बाराती पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। यहां तक की घरातियों ने बारात में आए दर्जन भर छोटे-बड़े वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। उधर सूचना मिलते ही बांसडीहरोड पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। बाराती पक्ष के लोगों ने गंभीर रूप घायल दो घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़े Ballia News : पत्रकार देवेन्द्र तिवारी को मातृशोक

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia News : सड़क हादसे में वार्ड ब्वाय की मौत, पत्नी रेफर

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी
बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर चट्टी पर स्थित दो गुमटी और एक पिकअप रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों...
Ballia News : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
Ballia News : बात-बात में बिगड़ी बात, चार महिलाओं समेत नौ घायल
Ballia में कुश्ती नेशनल का डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन, मेजबान उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम आगाज
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बलिया के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय को मातृशोक
बलिया में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ शिक्षिका, प्रधान और अभिभावकों ने लिखा पत्र
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बलिया में, रहेगा रूट डायवर्जन