बलिया में प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के सामने जहर खाकर दी जान

बलिया में प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के सामने जहर खाकर दी जान

बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के  एक गांव में प्रेम में पागल प्रेमी ने प्रेमिका के ननिहाल पहुंचकर प्रेमिका को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। प्रेमिका और उसके परिजनों द्वारा इंकार करने पर प्रेमी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर ने रसड़ा, नगरा थाने की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई प्रारंभ कर दी।

नगरा थाना क्षेत्र के चचया गांव निवासी अभय (22) पुत्र वीरेंद्र राम का प्रेम प्रसंग अपने ही पड़ोस की एक लड़की से हो गया था। आए दिन प्रेमी की हरकतों से परेशान लड़की के घरवालों ने उसको रसड़ा कोतवाली क्षेत्र स्थित उसके ननिहाल भेज दिया। मंगलवार की सुबह अभय प्रेमिका के ननिहाल पहुंच गया और उसे अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा।

प्रेमिका और ननिहाल के लोग इस अजीबो-गरीब घटना से अवाक रह गए और प्रेमी को चले जाने की हिदायत देने लगे। खुद को प्रेम में विफल होता देख अभय ने प्रेमिका के ननिहाल ही जहर खाकर अचेत हो गया। बेहोशी की हालत में लोगों ने उसे सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लोग उसे मऊ ले गए, जहां उपचार के दरम्यान उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़े म्यूटेशन में लापरवाही पर बलिया डीएम का बड़ा एक्शन... इस कार्यालय के सभी कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश

प्रेम प्रसंग में प्रेमिका के ननिहाल में प्रेमी द्वारा जहर खाकर जान देने की घटना की भनक मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फुलने लगे। रसड़ा, नगरा, भीमपुरा सहित अन्य थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। 

यह भी पढ़े सैन्य अफसर बनकर अतुल सिंह ने बढ़ाया बलिया का मान, चहुओर खुशी की लहर

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज