बलिया में प्रधानाध्यापक की बाइक से गिरा बैग आधे घंटे में मिला, कोतवाल की सराहना 

बलिया में प्रधानाध्यापक की बाइक से गिरा बैग आधे घंटे में मिला, कोतवाल की सराहना 

Ballia News : प्राथमिक शिक्षक संघ रसड़ा के अध्यक्ष व प्राथमिक विद्यालय दलई तिवारीपुर के प्रधानाध्यापक बलवंत सिंह का घर से स्कूल आते वक्त रास्ते में मोटरसाइकिल से गिरा बैग रसड़ा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने आधे घंटे में ही बरामद कर उनके हवाले कर दिया। पुलिस की त्वरित कार्यवाही पर लोगों द्वारा कोतवाल की प्रशंसा की जा रही है।

प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष ने बताया कि वह शनिवार की सुबह घर से सरकारी विभागीय टैबलेट एवं कई आवश्यक कागजात को बैग में रखकर बाइक में पीछे बैग टांग कर स्कूल जा रहे थे। रास्ते में उक्त सामानों से भरा बैग कहीं गिर गया। बलवंत सिंह ने इसकी सूचना अपने शिक्षक साथियों के साथ ही थाने पर जाकर प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह को दिया। कोतवाल फौरन इसकी छानबीन कर पता लगाने में जुट गए। उन्होंने आधे घंटे के अंदर सभी कागजात एवं टैबलेट सहित बैग सुरक्षित रूप में प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष बलवंत सिंह को सुपुर्द कर दिया। उनकी इस कामयाबी पर रसड़ा के सभी शिक्षकों ने प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह को बधाई दी है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया