बलिया लोकसभा : भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के केंद्रीय कार्यालय का भव्य उद्घाटन, कार्यकर्ताओं में दिखा गजब का उत्साह

बलिया लोकसभा : भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के केंद्रीय कार्यालय का भव्य उद्घाटन, कार्यकर्ताओं में दिखा गजब का उत्साह

बलिया लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के केंद्रीय कार्यालय का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद देवरिया डॉ रमापति राम त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार दयाशंकर सिंह व भाजपा प्रत्याशी लोकसभा क्षेत्र बलिया नीरज शेखर की उपस्थिति में हजारों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सम्पन्न हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं, समर्थकों व शुभचिंतकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। 
 
 
Ballia News : बलिया लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी नीरज शेखर के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को चंद्रशेखर नगर स्थित झोपड़ी में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष व सांसद देवरिया डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी तथा लोकसभा प्रत्याशी नीरज शेखर ने फीता काटकर किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ प्रत्याशी नीरज शेखर ने अपनी पत्नी डॉक्टर सुषमा शेखर के साथ वैदिक मंत्रोच्चार व हवन पूजन के बीच ईश्वर की आराधना की। 
 
IMG-20240503-WA0043
 
मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में लोक गीतों के साथ हुआ। वहीं, मुख्य अतिथि  डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी का स्वागत भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने किया। डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि राजनैतिक युद्ध पौरुष और बल से नहीं, विचारों से होता है। हम अपने विचारों के बल पर जीतेंगे। हमारे पास नेता, नीति और नियात साफ है, इसलिए  चुनाव में विजय प्राप्त करेंगे। दीनदयाल उपाध्याय जी का संकल्प एकात्मक मानववाद का था, जो हर तबके के लोगों के उत्थान की बात करता था। उसी संकल्प को मोदी जी पूर्ण कर रहे हैं। भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो शासन में आने के बाद सभी वादों को पूरा करती है। 
 
Niraj Shekhar BJP BALLIA
 
कार्यक्रम के मंच पर वरिष्ठ नेता अनिल तिवारी, राहुल चौबे, अनिल चौबे, रमेश तिवारी, वीरेंद्र चतुर्वेदी सहित अनेक कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।
 
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री एवं नगर विधायक दयाशंकर सिंह ने कहा कि हमारा संकल्प 370 को समाप्त करने का था, वह भी हो गया। हमारे प्रधानमंत्री जी ने मुस्लिम महिलाओं के उत्थान के लिए तीन तलाक जैसी नीति को समाप्त किया। हमारा देश समान नागरिक संहिता को लागू करने के पथ पर अग्रसर है। हमारी पार्टी सदैव राष्ट्रवादी नीति और योजनाओं पर विचार करती है और इन्हीं विचारों के साथ हम बलिया में रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीतेंगे। हम बलिया में बस चुनाव जीतने के लिए नहीं, अपितु रिकॉर्ड बनाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। 
 
Niraj Shekhar BJP BALLIA
 
भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापन के क्रम में कहा कि आप अपना एक-एक वोट देकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करेंगे, जिससे हम बलिया को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के डबल इंजन सरकार के साथ जोड़कर विकास के पथ पर और तेजी से आगे बढ़ाएंगे।
 
Niraj Shekhar BJP BALLIA
 
कार्यक्रम अध्यक्ष बलिया जिलाध्यक्ष संजय यादव, पूर्व विधायक जहुराबाद काली चरण राजभर, पूर्व विधायक बैरिया सुरेंद्रनाथ सिंह, प्रभारी बलिया लोकसभा क्षेत्र मार्कंडेय शाही, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष शिव नारायण निषाद, अपना दल जिलाध्यक्ष पंकज पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा सुनीता श्रीवास्तव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्र पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष बलिया मिठाई लाल सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनमानस उपस्थित रहें।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित