सनबीम बलिया में कला एवं कौशल को समर्पित कार्यशाला कक्ष 'सृजन' का भव्य उद्घाटन

सनबीम बलिया में कला एवं कौशल को समर्पित कार्यशाला कक्ष 'सृजन' का भव्य उद्घाटन

बलिया : शहर से सरे अगरसंडा स्थित सनबीम स्कूल अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव जाना जाता है। विद्यालय अपने विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ अनुभव आधारित शिक्षा भी प्रदान करने पर जोर देता है तथा साथ ही सीबीएसई द्वारा अनिवार्य किए गए विभिन्न कौशल विषय में भी विद्यार्थियों को पारंगत करने पर भी जोर देता है। इसी क्रम में 27 नवंबर 2025 को विद्यालय में कला एवं कौशल शिक्षा में प्रशिक्षण के लिए नवनिर्मित कक्ष सृजन का उद्घाटन सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन की जाँच टीम क्यूएआर एंड टीके एडीशनल डायरेक्टर पॉल पीवी द्वारा किया गया।

IMG-20251127-WA0035

बता दें कि सृजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को विभिन्न कलाओं में पारंगत करना है।इसका मूलमंत्र है आपके हाथ वह बना सकते हैं, जो आपका मन सपना देखता हैइस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह, प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह, श्रीमती सीमा त्रिपाठी (सीनियर सदस्य क्यू ए आर एंड टी), मिस अल्पना शेरी (सीनियर सदस्य क्यू ए आर एंड टी), विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस नीतू पांडे, तथा कॉर्डिनेटर जयप्रकाश यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह भी पढ़े बलिया में अपहरण कर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

IMG-20251127-WA0037

यह भी पढ़े बलिया में विवाहिता की मौत, शव को ठिकाने लगाकर फरार हुए ससुराली

इस कार्यशाला में छात्रों को विभिन्न हस्तकलाओं का  प्रशिक्षण क्रमशः कढ़ाई के लिए श्रीमती अर्चना, पॉटरी के लिए श्री आशीष कुमार तथा ब्लॉक प्रिंटिंग के लिए श्रीमती शालिनी सिंह द्वारा दिया जाएगा। पॉल पी.वी. ने इस शिक्षण में नामांकित बच्चों से आत्मीयता से बात की और उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित किया। बच्चों ने भेंट स्वरूप उन्हें हस्त निर्मित जूट बैग, गुल्लक और फोटो फ्रेम देकर सम्मानित किया।

IMG-20251127-WA0036

छात्रों की इस स्नेहपूर्ण पहल से अतिथि अत्यंत प्रभावित हुए। इस दौरान सोनी और अन्य छात्रों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। पॉल पी.वी. ने छात्रों के कलात्मक उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी कार्यशालाएं छात्रों को न केवल कौशल प्रदान करती हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भारत की भावना से भी जोड़ती हैं। यह प्रशिक्षण विद्यालय में कक्षा तीसरी से नौवीं तक के विद्यार्थियों को दिया जा रहा है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया