बलिया में लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करेगा देवाश्रम

बलिया में लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करेगा देवाश्रम

Ballia News : देव सेवा समिति मिल रोड परदहां मऊ द्वारा संचालित देवाश्रम के बलिया जनपद के गढ़मलपुर ग्राम इकाई की प्रथम बैठक पंचायत भवन गढ़मलपुर में देवाश्रम संयोजक गढ़मलपुर शारदा नन्द तिवारी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में देवाश्रम के जिला संयोजक बलिया बृजेन्द्र नाथ सिंह और डॉ. कुंवर अरुण सिंह तथा विशिष्ट अतिथि देवाश्रम गढ़मलपुर के ग्राम संरक्षक जमाल अहमद, सलाहकार विमलेश वर्मा एवं वरिष्ठ नागरिक लल्लन सिंह मंचासीन रहे।

IMG-20251108-WA0044

बैठक का शुभारम्भ उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा मंचासीन समस्त अतिथियों का माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात जनपद बलिया के लावारिस शवों के यथोचित अंतिम  संस्कार हेतु पूर्व से मनोनीत किये गए अंतिम संस्कार दल के पदाधिकारियों का स्वागत माल्यार्पण और अंगवस्त्रम देकर मुख्य अतिथि बृजेन्द्र नाथ सिंह एवं डॉ. कुंवर अरुण सिंह द्वारा किया गया। देवाश्रम बलिया के अंतिम संस्कार दल के अध्यक्ष के रुप में दीप नारायण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ भगत सिंह उपाध्यक्ष के रूप में शंकर गोंड मंत्री के रूप में गणेश प्रसाद संयुक्त मंत्री के रूप में महाजन गुप्ता संगठन मंत्री के रूप में रामाश्रय वर्मा देवाश्रम के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के रूप में  लक्ष्मी शंकर सिंह का स्वागत करते हुए पद अवधारित कराया गया।
   

यह भी पढ़े बलिया में भीषण Road Accident : एक की मौत, दो रेफर

Ballia Breaking

यह भी पढ़े बलिया की बेटी डॉ. नलिनी सिंह का KGMU में चयन, ​खुशी की लहर

मुख्य अतिथि बृजेन्द्र नाथ सिंह व डॉ. कुंवर अरुण सिंह ने आश्वासन दिया कि अंतिम संस्कार दल को पोस्टमार्टम हाउस बलिया से लावारिस शव अवधूत सन्त निबहना बाबा मुक्ति धाम गढ़मलपुर ले आने हेतु शीघ्र ही एक वाहन का इंतज़ाम कर दिया जायेगा, ताकि उस वाहन पर चिता हेतु लकड़ी और शव एक साथ लाया जा सकें। साथ ही साथ लावारिस शवों के अस्थि कलश संरक्षित करने के लिए एक कक्ष का निर्माण भी मुक्ति धाम पर करा दिया जायेगा। कहा कि एक ओर जहां अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने से कुछ लोग कभी कभी किनारा कर लेते हैं, वहाँ देवाश्रम बदबूदार लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने जा रहा है, इससे पुनीत कोई अन्य कार्य नहीं है।

संचालन करते हुए देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पीएन सिंह ने बताया कि देवाश्रम अपनी गतिविधियों के संचालन के लिए किसी भी प्रकार का कोई सरकारी धन अथवा निधि नहीं लेता, अपितु केवल जनसहयोग से ही करता है। उसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक बलिया के आदेश के क्रम में 10 नवंबर 2025 से बलिया में लावारिस शवों का अंतिम संस्कार केवल जन सहयोग से ही अवधूत सन्त निबहना बाबा मुक्ति धाम गढ़मलपुर में पूरे विधि विधान से करते हुए उनका अस्थि कलश संरक्षित रखा जायेगा, ताकि ज्ञात हो जाने पर उनके परिजनों को निःशुल्क प्रदान किया जा सकें।

 

Ballia Breaking

कहा कि देवाश्रम जनपद मऊ जनसहयोग से ही सन् 2012 से लगातार लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर उनका अस्थि कलश संरक्षित करता है। अस्थि कलश ज्ञात हो जाने पर संबंधित परिजनों को निःशुल्क सौंपता है। शेष बचे अस्थि कलशों को उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रत्येक 16 मार्च को त्रिपिंडी श्राद्ध करता है। एक वर्ष के अंतराल पर उनके मोक्ष प्राप्त करने हेतु श्री गंगा जी में प्रवाहित करता है। यह पूरी गतिवधियां केवल और केवल जनसहयोग से की जाती हैं। ठीक इसी प्रकार से बलिया सहित अन्य जनपदों में भी गतिविधियां चलाये जाने को देवाश्रम संकल्पित है।

पूर्व प्रधान गढ़मलपुर केशव राम सहित रामेश्वर यादव लक्ष्मी शंकर सिंह, रामजी सिंह, जमाल अहमद व विमलेश वर्मा नें लावारिस शवों के अंतिम संस्कार में तन मन धन से सहयोग करने का आश्वासन दिए। सभाध्यक्षीय सम्बोधन में शारदा नन्द तिवारी ने बताया कि शव वारिस हो या लावारिस उसके अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी समाज की ही है। सभा में उपरोक्त वर्णित महानुभावों के अतिरिक्त ऋषिदेव सिंह, चन्द्रमा यादव, चन्द्रमा राम, विनय कुमार, दीपक सिंह, कुशल चंद्रा, ओमप्रकाश सिंह खूंटी, नीरज सिंह, अजीत कुमार श्रीवास्तव आदि सम्मिलित रहे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया