होली का रंग बदरंग : बलिया में बाइक सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम

होली का रंग बदरंग : बलिया में बाइक सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम

सुखपुरा, बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, होली के दिन हुई घटना से दोनों युवकों के घर कोहराम मच गया है। 

बताया जा रहा है कि सोमवार को सुखपुरा थाना क्षेत्र के ब्राह्मइन गांव निवासी राहुल बासफोर (18) पुत्र गोरख तथा सुशील गुप्ता (19) पुत्र मनोज गुप्ता (निवासी भरतपुरा थाना सुखपुरा) एक ही बाइक से अपने गांव की ओर जा रहे थे।बसंतपुर मोड़ के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची सुखपुरा पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सुखपुरा थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक एक पेड़ से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार दो की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े बलिया में भीषण Road Accident : एक की मौत, दो रेफर

उमेश सिंह

यह भी पढ़े बलिया के शिक्षक नेता ने मध्यम और नौकरी पेशा लोगों के लिए बताया निराशाजनक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित