बलिया : NEET क्वालीफाई कर शिक्षिका पुत्री प्रियंका ने साकार किया दिवंगत मां का सपना

बलिया : NEET क्वालीफाई कर शिक्षिका पुत्री प्रियंका ने साकार किया दिवंगत मां का सपना

बलिया : नीट परीक्षा में सफलता का परचम लहराकर प्रियंका वर्मा ने अपनी दिवंगत मां के सपने को साकार किया है। प्रियंका वर्मा ने नीट परीक्षा के कुल अंक 720 में 701 नंबर प्राप्त कर न सिर्फ घर-परिवार, बल्कि सीयर का भी नाम रोशन किया है। ऑल इंडिया में प्रियंका की रैंक 1523 है।

शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय चकिया पर तैनात प्रधानाध्यापिका प्रेमलता मौर्या पिछले साल असमय ही दुनिया से विदा हो गई थी। दिवंगत शिक्षिका प्रेमलता मौर्या की पुत्री प्रियंका शुरू से मेधावी छात्रा रही है। सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव बेल्थरा रोड से 2020 में इंटर पास कर प्रियंका एलएन कोचिंग कोटा से नीट की तैयारी की, जिसका परिणाम सुखद आया है। 

सेंट सेविर्स स्कूल के प्रधानाचार्य जेआर मिश्रा व उप प्रधानाचार्य शीला मिश्रा ने प्रियंका वर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए परिजनों व क्षेत्र वासियो को बधाई दिया है। अपनी सफलता को प्रियंका ने अपनी दिवंगत मां की प्रेरणा को समर्पित किया है। इनके पिता रामानंद वर्मा पीएचसी सीयर पर कार्यरत है।

यह भी पढ़े Ballia में जनपद न्यायाधीश ने दिखाई विधिक सेवा शिविर प्रचार वाहन को हरी झंडी

प्रियंका की सफलता पर बधाइयों का ताता लगा है। बधाई प्रेषित करने वालो में प्रमुख रूप से जय प्रकाश मौर्य, आशीष मौर्य, विनोद कुमार वर्मा, विनोद मौर्य, कृष्ण कांत यादव, नन्द लाल शर्मा, देवेंद्र वर्मा, वीरेंद्र यादव, कृष्णा नन्द सिंह है।

यह भी पढ़े TET की अनिवार्यता समाप्त कराने को निर्णायक संघर्ष करेंगे बलिया के शिक्षक

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर