बलिया में बड़ा नाव हादसा : कई लोगों के डूबने की आशंका से मचा हड़कम्प, बचाव कार्य शुरू

बलिया में बड़ा नाव हादसा : कई लोगों के डूबने की आशंका से मचा हड़कम्प, बचाव कार्य शुरू

Ballia News : बलिया शहर से सटे गंगा नदी के माल्देपुर घाट पर सोमवार की सुबह मुंडन संस्कार के दौरान नाव हादसा हो गया। नाव पर करीब 30 लोग सवार थे। तीन महिलाओं के शव बरामद हुए है, जिनकी पहचान हो चुकी है। हादसे में और लोगों की डूबने की आशंका है। आसपास के लोग व पुलिस-प्रशासन के लोग बचाव कार्य में जुटे है। कुछ लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। बचाव कार्य जारी है। मौके पर डीएम-एसपी भी पहुंचे है।

सोमवार सुबह नाव हादसे की घटना सामने आई है। माल्देपुर संगम घाट पर मुंडन संस्कार के लिए गंगा पार जा रही सवारियों से भरी नाव डूब गई। स्थानीय नाविकों ने 12 से ज्यादा लोगों को नदी से बाहर निकाला। तीन शव मिला है। गंगा नदी में अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। घाट किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी है। 

Screenshot_2023-05-22-10-21-04-19_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12
 
मुंडन संस्कार के लिए माल्देपुर संगमघाट पर सोमवार को हजारों की भीड़ जुट गयी। नाविक अधिक कमाने के चक्कर में एक नाव पर चार-पांच ओहार वालों को बैठाकर गंगा पार पूजन को जा रहे थे। उसी दौरान एक नाव गंगा अचानक ओवरलोड होने के कारण डूब गई। नाव डूबता देख घाट पर हड़कंप मच गया। सुरक्षा में तैनात जवानों और नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए छोटी नाव से डूब रहे लोगों को बचाया। तीन महिलाओं का शव बरामद हुआ है, जिनकी पहचान गड़वार थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी गंगोत्री देवी (55) व इंद्रावती (60) पत्नी नेपाल व सीमा यादव पत्नी लालबहादुर यादव अमरपुर, दरौली सिवान बिहार के रूप में हुई है। 
 
IMG-20230522-WA0005
 
घायलों की सूची
 

1.सुगरी देवी पत्नी शिवशंकर सगरपाली, फेफना, बलिया।
2.सुषमा देवी पत्नी शिवशंकर, सागरपाली, बलिया।
3.मंजू देवी पत्नी हरेन्द्र प्रजापति, लालगंज, दोकटी, बलिया।

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

4.कलजमुनी देवी पत्नी हरेराम यादव शंकरपुर, नवानगर 
5.मालती देवी पत्नी अवध सिंहसुखपुरा, बलिया। रेफर

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

खबर अपडेट की जा रही है। घटनास्थल से Purvanchal24 के रिपोर्टर रोहित सिंह मिथिलेश 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार