बलिया : एक्सपोजर विजिट पर निकले बेसिक के बच्चों को मिली भविष्य की संजीवनी

बलिया : एक्सपोजर विजिट पर निकले बेसिक के बच्चों को मिली भविष्य की संजीवनी

बलिया : राष्ट्रीय अविष्कार अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत बेलहरी ब्लाक का शैक्षिक भ्रमण (एक्सपोजर विजिट) का शानदार आगाज खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) राजीव गंगवार ने किया। एक्सपोजर विजिट को रवाना करने से पहले बीआरसी बेलहरी पर बीईओ राजीव गंगवार ने बीईओ डीपी सिंह व पंकज मिश्र के साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष शशिकांत ओझा, मंत्री संतोष सिंह व वृजकिशोर पाठक की मौजूदगी में बच्चों को टी-शर्ट, टोपी, वैग, स्टेशनरी एवं अन्य सामान उपहार स्वरूप भेंट किया। 
 
IMG-20240319-WA0015
 
शिक्षकों के साथ बस से एक्सपोजर विजिट पर निकले बच्चें सबसे पहले पॉलीटेक्निक बलिया पहुंचे, जहां बच्चों ने इंजीनियरिंग से संबंधित कोर्स को जाना। इंजीनियरिंग की पढ़ाई में इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल एवं सिविल इंजीनियर आदि कोर्स के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान बच्चों की उत्सुकता देखते ही बन रही थी। तत्पश्चात शैक्षिक यात्रा पराग डेयरी पहुंची, जहां बच्चों ने दूध पैकिंग, दही व पनीर बनाने की प्रक्रिया को जाना और समझा। 
 
IMG-20240319-WA0022
 
फिर, बच्चों ने वन विहार बलिया का भ्रमण किया। वहां पर  नवग्रह वाटिका के बारे में जानकारी ली। साथ ही मछलियों के साथ भरपूर इंजॉय किया। वन बिहार में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खेल से संबंधित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान एआरपी संतोष कुमार व अजय कुमार गुप्ता के साथ ही शिक्षक शिव प्रकाश तिवारी, डॉ. आशुतोष शुक्ला, दीपक उपाध्याय, अजय गिरी, सतीश ठाकुर, अजीत, रचना द्विवेदी, अर्पिता बसाक, अर्चना सिंह, आशा सिंह, सारिका पांडे, वंदना बच्चों को तमाम नवीन जानकारियों से अवगत कराते रहे। 
 
IMG-20240319-WA0018

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित