वॉलीबाल यूपी कैंप के लिए बलिया की बेटी आर्या सिंह का चयन, खुशी की लहर

वॉलीबाल यूपी कैंप के लिए बलिया की बेटी आर्या सिंह का चयन, खुशी की लहर

बलिया। खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के समन्वय से आजमगढ़ में 3 से 6 मई तक आयोजित प्रदेशीय सब जूनियर बालिका वॉलीबाल चैंपियनशिप में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर बलिया की आर्या सिंह का चयन उत्तर प्रदेश बालिका वॉलीबाल टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है। खेल निदेशालय के तत्वावधान में गोरखपुर में 15 से 26 मई तक आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करने के लिए आर्या सोमवार को गोरखपुर पहुंच गयी। 

विदित हो कि उक्त प्रशिक्षण शिविर में प्रदर्शन के आधार पर चयनित उत्तर प्रदेश की बालक एवं बालिका टीम 28 मई से 4 जून तक पश्चिम बंगाल के हुबली में आयोजित 45वीं राष्ट्रीय सब जूनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। जनपद के विकास खंड मुरलीछपरा के रामनगर निवासी आर्या सिंह अपनी बड़ी बहन व सीनियर नेशनल खिलाड़ी तेजस्विनी सिंह को अपना आदर्श मानती हैं। कृषक पिता कन्हैया सिंह एवं माता माधुरी सिंह को अपनी सफलता का श्रेय देने वाली आर्या सिंह ने 2019 से अपनी बहन तेजस्विनी सिंह से वॉलीबाल का ककहरा सीखना शुरू किया था। 

आर्या के यूपी कैंप में चयन से जनपद में हर्ष का माहौल है। जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के चेयरमैन अजीत राय एवं अध्यक्ष डॉ. कुंवर अरुण सिंह ने उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश पाठक, महासचिव सुनील तिवारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आर्या को बधाई दी। क्रीड़ाधिकारी धीरेंद्र पुरुषोत्तम, उप क्रीड़ा अधिकारी अजय प्रताप साहू, जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय, अक्षय कुमार राय, पवन राय, निरंजन राय, प्रफुल्ल कुमार,  रमन श्रीवास्तव, अम्बरीष तिवारी, रमेश राय, सच्चिदानंद राय, कमल शशिकांत राय, लक्ष्मीकांत सिंह, सरदार मोहम्मद अफजल, मोहम्मद इरफान, अनूप राय, अजीत राय, शिवम राय आदि ने आर्या की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़े C और D में फंसे कई विभाग, बलिया डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण; इन दो अफसरों को सख्त हिदायत

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

'हमारा आंगन हमारे बच्चे' उत्सव में चहका बचपन : ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों के हित में खोला पिटारा, BEO ने मंत्र 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' उत्सव में चहका बचपन : ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों के हित में खोला पिटारा, BEO ने मंत्र
हल्दी, बलिया : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशा-निर्देशों के क्रम में निपुण लक्ष्य की संप्राप्ति एवं शिक्षा के सुदृढ़ीकरण,...
बलिया में भीषण Road Accident : i -10 की टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे, दो युवकों की दर्दनाक मौत
11 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम का भव्य उत्सव : शानदार रहा इस प्रधानाध्यापिका का TLM
बलिया में ससुराल आए अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत
बलिया में दर्दनाक हादसा : बाइक समेत नहर में गिरे सगे भाई, एक की मौत
बलिया में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस : सवार हुए 6 निरीक्षकों समेत कई थानाध्यक्ष