घर में अकेली 12 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक

घर में अकेली 12 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक

बांसडीह, बलिया : घर में अकेली किशोरी के साथ दुराचार के मामले में बांसडीह कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पाक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 21 मार्च को अपने घर से दवा लेने बाहर बाजार गयी थी। घर में 12 वर्षीय पुत्री अकेली थी। इसी दौरान एक युवक उसे पकड़ कर पास की झोपड़ी में ले गया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिया।

घर वापस लौटने पर बेटी से उसकी हालत देखकर पूछा तो उसने रो-रो कर सारी बात बताई। युवक के घर शिकायत करने पर उसके चाचा ने कहा कि मेरे भतीजे से अपनी बेटी की शादी करवा दो। वहीं, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में महिला ने घटना के दिन ही पुलिस से शिकायत किया।

पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर धारा 65 (1)/351(3) बीएनएस व 3, 4 (2) पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि आरोपी गोलू राजभर पुत्र बलेश्वर राजभर (निवासी मिश्र केवटलिया, थाना बांसडीह, बलिया) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह, कां. निसार अहमद व प्रमोद कुमार शामिल रहे। 

यह भी पढ़े बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन

विजय कुमार गुप्ता

यह भी पढ़े NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली