Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत

Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत

सुखपुरा, बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत में कस्बें के सुखपुरा गड़वार रोड पर गिट्टी बालू की दुकान के सामने ट्रक खड़ा करने को लेकर हुई मारपीट में ट्रक चालक विजय कुमार यादव (47) पुत्र वीर नाथ यादव (निवासी घोसौटी थाना सुखपुरा) की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के चार लोग घायल हैं। सुखपुरा कस्बे के रण बहादुर सिंह की गड़वार रोड पर गिट्टी-बालू की दुकान है। विजय कुमार यादव ने अपनी ट्रक गिट्टी बालू दुकान के सामने खड़ी कर दिया, जिसे दुकानदार रणबहादुर सिंह ने हटाने को कहा। इसी को लेकर नोक-झोंक के बाद दोनों पक्षों में मार पीट हो गयी।मारपीट में ट्रक ड्राइवर विजय कुमार यादव को गंभीर चोट लगी, जबकि दूसरे पक्ष के रण बहादुर सिंह, सियाराम सिंह व दिलीप राजभर घायल हो गये। विजय कुमार यादव को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने रणबहादुर सिंह सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली