बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा

बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है। डीएम के निर्देश पर हुई छापेमारी में एजेंसी के गोदाम से 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर गायब पाए गए, जबकि आधिकारिक दस्तावेजों में इन्हें स्टॉक में मौजूद दिखाया गया था। इस गंभीर वित्तीय अनियमितता और धांधली की पुष्टि होने के बाद डीएम ने एजेंसी मैनेजर राजीव कुमार पाण्डेय के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत प्राथमिकी  दर्ज करने का कड़ा आदेश दिया है। इस पूरे खेल का खुलासा 23 जनवरी को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में हुआ। अमित सिंह, दिग्विजय सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें मोबाइल पर सिलेंडर डिलीवरी के फर्जी मैसेज तो मिल रहे हैं, लेकिन हकीकत में उन्हें गैस की आपूर्ति नहीं की जा रही।

उपभोक्ताओं का आरोप था कि एजेंसी डिजिटल रिकार्ड में हेरफेर कर उनके हक का सिलेंडर खुले बाजार में बेच रही है।शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जिला विकास अधिकारी, क्षेत्राधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी की संयुक्त टीम ने सोमवार को कार्यालय व एजेंसी के गोदाम पर जांच किया था। जांच के दौरान चौंकाने वाले आंकड़े सामने जिसमें आनलाइन स्टाक में 1015 भरे हुए और 55 खाली सिलेंडर होना चाहिए। वहीं मौके पर एक भी भरा हुआ सिलेंडर नहीं मिला, जबकि खाली सिलेंडरों की संख्या बढ़कर 635 पाई गई। जांच टीम के सामने मैनेजर न तो सेल रजिस्टर पेश कर सके और न ही स्टाक में आए इस भारी अंतर का कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण दे पाए। जांच टीम की रिपोर्ट के अनुसार, यह स्पष्ट रूप से व्यक्तिगत आर्थिक लाभ के लिए की गई कालाबाजारी का मामला है। 1015 भरे हुए सिलेंडरों को सामान्य उपभोक्ताओं को देने के बजाय ऊंचे दामों पर व्यावसायिक उपयोग या खुले बाजार में खपा दिया गया। टीम ने मौके पर 27 पीड़ित उपभोक्ताओं के बयान  दर्ज किए हैं, जो पुलिस कार्रवाई के लिए मुख्य आधार बनेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जांच रिपोर्ट के आधार पर एजेंसी के मैनेजर राजीव पाण्डेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली