प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक



बलिया : कानपुर में एक अधूरी प्रेम कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने हर किसी को झकझोंर दिया। प्रेमिका की शादी तय होने की खबर सहन न कर पाने वाले जनपद के नगरा क्षेत्र के चंद्रवार निवासी 29 वर्षीय लकी सिंह ने खौफनाक कदम उठा लिया।अपने टूटे दिल का दर्द उसने वाट्सएप स्टेटस पर वीडियो बनाकर अपलोड कर जाहिर करने के साथ ही फंदे पर झूलकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही यहां से उसके चाचा अजय सिंह इत्यादि कानपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
लकी सिंह प्राइवेट नौकरी करते थे। माता-पिता की मौत होने के बाद वह रावतपुर गांव में अपने फूफा ब्रजेश के घर पर वर्ष 2014 से ही रहे थे। फूफा ने बताया वर्तमान में वह रावतपुर के छपेड़ा पुलिया स्थित बाबा आनंदेश्वर भोजनालय में केयरटेकर थे। उनका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी शादी तय होने के बाद वह मानसिक तनाव में चल रहा था। सोमवार रात को उसने पहले फंदे का वीडियो बनाकर युवती के वाट्सएप पर मैसेज किया। युवती का जवाब नहीं आने के बाद उसने सुसाइड का स्टेटस लगाया और फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। लकी की मौत से चंद्रवार गांव में हर कोई स्तब्ध है। चाचा अजय के मुताबिक वह बहुत होनहार लड़का था। जब भी गांव पर आता, चाचा अजय सिंह को कहता था कि अब वहीं उसके माता-पिता हैं। स्वजन के मुताबिक उसका सपना था कि वह पैसा कमाकर खुद की पहचान बनाए।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments



Comments