Ballia पुलिस को वाराणसी में मिली सफलता, बड़ा जगलर गिरफ्तार

Ballia पुलिस को वाराणसी में मिली सफलता, बड़ा जगलर गिरफ्तार

बांसडीह, बलिया। बीयर बार का लाईसेंस दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले शातिर अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि कोतवाली बांसडीह में धारा 420/406 भादवि में वांछित अभियुक्त राजन सिंह उर्फ गोलू सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह (निवासी ताखा थाना गड़वार, वर्तमान पता : पहाड़ी गेट डीएलडब्लू, थाना मण्डुवाडीह, वाराणसी) ने बीयर बार का लाईसेंस दिलाने के नाम पर कोतवाली क्षेत्र के अवधेश पाण्डेय पुत्र विश्वनाथ पाण्डेय (निवासी बकवां थाना बांसडीह बलिया) से धोखाधड़ी करके तीस लाख रुपये ले लिया था। यही नहीं, कई अन्य लोगो से भी इसने लाखों रुपये लिए है।

अभियुक्त राजन सिंह को मुखबीर की सूचना के आधार पर पहाड़ी गेट डीएलडब्लू वाराणसी से सोमवार को गिरफ्तार किया गया। इसके कब्जे से 5990 रुपये नकद व सैमसंग मोबाईल बरामद हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध बांसडीह थाना सहित धारा 406 भादवि थाना सरायलखंशी जनपद मऊ के अतिरिक्त एनआई एक्ट के कई वाद न्यायालय में विचाराधीन हैं।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मोहन सिंह, कां. असलम परवेज, होम गार्ड रंगबहादुर शामिल रहे।

यह भी पढ़े Ballia Crime News : युवक की हत्या में ममेरा भाई गिरफ्तार

विजय कुमार गुप्ता

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया सड़क हादसे में दरोगा की मौत

Post Comments

Comments

Latest News

17 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 17 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषआय के नए मार्ग बनेंगे लेकिन जरूर ये ध्यान रखिएगा कि कोई कुमार्ग न बने। यात्रा कष्टप्रद होगी लेकिन लाभप्रद...
बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी