Ballia News : प्राथमिक शिक्षक संघ मर्माहत, जिलाध्यक्ष बोले- दोनों घटनाएं असहनीय



बलिया : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्वांचल अध्यक्ष बघेजी निवासी बृजेश सिंह तथा पत्रकार रोशन जायसवाल के 16 वर्षीय पुत्र सूर्यांश के असमय निधन पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। शिक्षक संघ ने गतात्मा की शांति और परिवार को यह असह्य दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया है।
जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा कि दोनों घटनाएं असहनीय है।बृजेश सिंह न सिर्फ कर्मचारी नेता, बल्कि शिक्षक-कर्मचारियों के हर सुख-दुःख में कदम से कदम मिलाकर चलने वाले सच्चे सहयोगी थे। दुनिया से उनका यूं चले जाना, अपूर्णीय क्षति है। वहीं पत्रकार रोशन जायसवाल के पुत्र का निधन भी विचलित करने वाली घटना है। प्राथमिक शिक्षक संघ दुःख की इस घड़ी में दोनों परिवारों के साथ खड़ा है। वहीं, जिला मंत्री डॉ. राजेश पांडेय, उपाध्यक्ष अजय मिश्र, अजीत पांडेय, शशिकांत ओझा, अनिल पांडेय, सुनील सिंह, बलवंत सिंह इत्यादि शिक्षक नेताओं ने संवेदना व्यक्त की है।

Related Posts
Post Comments



Comments