Ballia News : पैसा डबल करने के नाम पर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी



बलिया : पैसा दुगना करने का लालच देकर हालपुर गांव निवासी एक युवक से 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यह धोखाधड़ी लिंक के माध्यम से की गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बांसडीह कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है।
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हालपुर गांव निवासी अभिजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह यूएनआई क्लो फाइनेंस टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ा था। ग्रुप में एक लिंक आया था, जिसमें पैसा दोगुना करने का लालच दिया गया था। ग्रुप के माध्यम से मैंने अठ्ठारह लाख रूपया ग्रुप के लिंक के माध्यम से दिया था। इसके कुछ दिन बाद लिंक का ग्रुप बंद कर दिया गया। बाद में पता चला कि यह ग्रुप फर्जी था और मूल पता छिपाते हुए मेरे साथ धोखाधड़ी किया गया हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318 (4) व सूचना प्रौद्योगिकी की (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66 डी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Comments