मंत्री संजय निषाद के बयान पर बलिया में उबाल : कांग्रेस ने किया जबरदस्त प्रदर्शन, सपा ने भी बोला हमला

मंत्री संजय निषाद के बयान पर बलिया में उबाल : कांग्रेस ने किया जबरदस्त प्रदर्शन, सपा ने भी बोला हमला

बलिया : कांग्रेस उपाध्यक्ष सागर सिंह राहुल ने मंत्री संजय निषाद के उस बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने बलिया के लोगों को "अंग्रेजों के दलाल" कहा था। इस बयान पर  विवाद बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। साथ ही मंत्रीमंडल से संजय निषाद की बर्खास्तगी की मांग की है।

मंत्री संजय निषाद ने बांसडीह में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था कि बलिया के लोग अंग्रेजों के दलाल थे और दलाली का सिस्टम अभी भी जारी है, जिससे बलिया बर्बाद है। इस बयान पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया और संजय निषाद का पुतला बना कर मोटर साईकल पर बांध घसीटते हुए घुमाया और चित्तू पांडेय स्थित कटहल नाले में फेक दिया

सागर सिंह राहुल ने कहा कि संजय निषाद का बयान बलिया के लोगों के सम्मान के खिलाफ है। वे जल्द से जल्द माफी मांगें, नहीं तो बलिया की जनता छोड़ने वाली नहीं। विपक्षी दलों का आरोप है कि संजय निषाद का बयान बलिया के लोगों के सम्मान के खिलाफ है। वे अपने बयान के लिए माफी मांगें। इस दौरान जैनेन्द्र पांडेय मिंटू, सत्यप्रकाश उपाध्याय, रुपेश चौबे, संतोष चौबे, अनुभ तिवारी गोलू, राजप्रकाश, सुमित गुप्ता, अंशुमान तिवारी, सोहराब कुरैशी, अब्बुल फैज आदि लोंगो नें विरोध जताया।

यह भी पढ़े बलिया का कार्तिक पूर्णिमा मेला बनेगा खास : ‘जल परी’ और हाईटेक शो रहेंगे आकर्षण का केंद्र, Video में देखिएं झलक

कैबिनेट मंत्री का बयान, बलिया का अपमान : कान्ह जी

यह भी पढ़े बलिया में मधुमक्खियों ने ले ली अधेड़ की जान, मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद द्वारा बलिया जनपद के सम्बन्ध में किए गए अशोभनीय टिप्पणी पर लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने प्रेस को एक बयान जारी कर कहा है कि मंत्री संजय निषाद की टिप्पणी बागी बलिया के समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ साथ जनपदवासियों का अपमान है।

सपा प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने कहा कि यह टिप्पणी किसी दल और व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि बलिया के मान सम्मान पर है। इसकी निन्दा जिन शब्दों में भी किया जाय, वह कम ही है। बीजेपी सरकार में गलत बयानी की होड़ मची है। चर्चा में बने रहने के लिए उल जलूल बयान देना, इस सरकार का शौक हो गया है। ऐसे मंत्रियों को एक मिनट भी संवैधानिक पद पर नहीं रखना चाहिए। कान्हजी ने कहा कि जनपद के बीजेपी नेताओं को भी संजय निषाद के खिलाफ खुल कर आना चाहिए, अन्यथा बलिया के लोगों से वोट नहीं मांगना चाहिए। समाजवादी पार्टी महामहिम राज्यपाल से संजय निषाद को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग करती है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

मंत्री संजय निषाद के बयान पर बलिया में उबाल : कांग्रेस ने किया जबरदस्त प्रदर्शन, सपा ने भी बोला हमला मंत्री संजय निषाद के बयान पर बलिया में उबाल : कांग्रेस ने किया जबरदस्त प्रदर्शन, सपा ने भी बोला हमला
बलिया : कांग्रेस उपाध्यक्ष सागर सिंह राहुल ने मंत्री संजय निषाद के उस बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें...
5 दिसम्बर को दिल्ली में प्रस्तावित टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इण्डिया का धरना-प्रदर्शन स्थगित, यह हैं वजह
बलिया में सनसनीखेज वारदात : बोरे में मिला 10 वर्षीय बालक का शव, चार बहनों का इकलौता भाई था शिवम
1 December Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ मनाई डॉक्टर बीएन राव की पुण्यतिथि
Ballia News : बहन को फंदे पर लटका देख चीखने-चिल्लाने लगा भाई
फेफना खेल महोत्सव : क्लस्टर चार का आगाज, कबड्डी में इंदरपुर और आरके मिशन स्कूल ने मारी बाजी