बलिया में ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ मनाई डॉक्टर बीएन राव की पुण्यतिथि

बलिया में ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ मनाई डॉक्टर बीएन राव की पुण्यतिथि

बलिया : भारत के महान विद्वान भारतीय संविधान का मसौदा तैयार करने एवं म्यांमार (वर्मा) का संविधान निर्माण करने वाले विधि वेत्ता बीएन राव की पुण्यतिथि ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान मे गड़वार ब्लॉक के त्रिकालपुर में मनाई गई। इस अवसर पर संगठन द्वारा सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस दौरान बीएन राव के तैल चित्र पर फूल माला एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

मुख्य अतिथि ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के प्रदेश महासचिव राजेश मिश्रा ने बताया कि डॉक्टर बीएन राव का जन्म 26 फरवरी 1887 को एक सारस्वत ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनके पिता बी राघवेंद्र राव एक प्रख्यात चिकित्सक थे। बीएन राव अंग्रेजी, भौतिक, संस्कृत एवं गणित से स्नातक पास किये। उस समय आप मद्रास प्रेसीडेंसी में शीर्ष स्थान प्राप्त कर उच्च शिक्षा के लिए ट्रिनिटी कॉलेज कैंब्रिज चले गए। शिक्षा के उपरांत 1910 में भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा पास किये।

संपूर्ण भारतीय वैधानिक संहिता को संशोधित करने पर आपको 1938 में नाइट की उपाधि प्रदान की गई। 1939 में आप कोलकाता में बंगाल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बने तत्पश्चात आप अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में भी न्यायाधीश रहे। 60 से अधिक देशों के संविधान का अध्ययन किया और भारतीय संविधान का मसौदा तैयार किये। भारत के अलावा वर्मा (म्यांमार) का भी संविधान आपके द्वारा तैयार किया गया। आप संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थाई प्रतिनिधि रहे। जम्मू कश्मीर राज्य में मंत्री का पद भी सुशोभित किया। आप उस समय के सबसे ज्यादा विद्वान व्यक्तियों में गिने जाते थे। मृत्यु से पहले तक आप अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश रहे। ऐसे महान व्यक्तित्व का निधन 30 नवंबर 1953 में हुआ।

यह भी पढ़े बजट पर पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी की तीखी प्रतिक्रिया, बोले...

कार्यक्रम को प्रदेश संरक्षक दयाशंकर तिवारी, प्रदेश सचिव ओम प्रकाश पांडेय, आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष करूनेश पांडेय, जिला संरक्षक अरुण कुमार ओझा, मण्डल प्रभारी राम जी चौबे, जिला प्रभारी विष्णु कुमार मिश्रा, जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा, आजमगढ़ मंडल मीडिया प्रभारी धनेश पांडेय आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला संयोजक सत्य प्रकाश ओझा, मंत्री जितेंद्र तिवारी, आजमगढ़ मंडल के संगठन मंत्री रिंकू दुबे, रत्नाकर दुबे, सत्येंद्र पांडेय, सरोज दुबे, मनीष दुबे, प्रिंस पांडेय, संतोष पांडेय, सुधीर तिवारी, सुधीर चौबे, अतुल पांडेय, प्रीति पांडेय विजय तिवारी, राघवेंद्र रिंकू पांडेय, मुकेश तिवारी, राजू दुबे, अमरनाथ तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी पंकज उपाध्याय, रवि मिश्रा, अजीत मिश्रा, मनोज दुबे, रत्नेश पांडे उपस्थित रहे।अध्यक्षता करुणेश पांडेय एवं संचालन राकेश तिवारी ने किया।

यह भी पढ़े संवेदनशील और जनहितैषी सोच का परिचायक है स्वस्थ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाता केन्द्रीय वित्त मंत्री का 9वां बजट 

 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया