बलिया में सनसनीखेज वारदात : बोरे में मिला 10 वर्षीय बालक का शव, चार बहनों का इकलौता भाई था शिवम

बलिया में सनसनीखेज वारदात : बोरे में मिला 10 वर्षीय बालक का शव, चार बहनों का इकलौता भाई था शिवम

बलिया : फेफना थाना क्षेत्र के आमडारी गांव में सोमवार की सुबह 10 वर्षीय बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं फारेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा कर जांच शुरू कर दिया है। एएसपी कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह घटनास्थल का जायजा लेते हुए लोगों से पूछताछ की।

आमडारी गांव निवासी रामजी वर्मा का 10 वर्षीय पुत्र यशवंत उर्फ शिवम वर्मा चार बहनों का इकलौता बेटा था। वह रविवार की शाम घर के पास से ही अचानक लापता हो गया। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों और पड़ोसियों ने तलाश शुरू की, लेकिन कही पता नहीं चला। थक-हारकर परिजनों ने देर रात थाने पर पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज करने का आवेदन किया।

सोमवार की सुबह घर से 200 मीटर की दूरी पर एक बोरी दिखी, जिसे ग्रामीणों ने खोलकर देखा तो सभी के होश उड़ गये। बोरी में रखा शव लापता बालक यशवंत उर्फ शिवम वर्मा का ही था। पुलिस अधीक्षक ओनवीर सिंह ने ने बताया कि घटना की जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया गया है। घटना में शामिल दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़े बलिया में विवाहिता की मौत, शव को ठिकाने लगाकर फरार हुए ससुराली

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े 2 February ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया