Ballia News : मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण पर CDO ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, बोले...

Ballia News : मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण पर CDO ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, बोले...

बलिया : अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने राजनीतिक दलों को अवगत कराया कि आयोग द्वारा पुनर्निर्धारित कार्यक्रम के तहत गणना अवधि की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2025 दोपहर 12 बजे निर्धारित थी।

इसके अंतर्गत सभी विधानसभाओं में चिन्हित एएसडी निर्वाचकों की बूथवार सूची बीएलओ के माध्यम से दलों के बीएलए को उपलब्ध कराई जा रही है। उनसे अपेक्षा की गई कि सूची में दर्ज किसी भी निर्वाचक के विद्यमान या ट्रेस होने की स्थिति में तुरंत सूचना दें, ताकि उनकी मैपिंग कर नामों में आवश्यक सुधार किया जा सकें। सूची की सॉफ्ट कॉपी भी सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को व्हाट्सऐप समूहों के माध्यम से भेज दी गई है।

अधिकारियों ने दलों से कहा कि वे अपने बीएलए के माध्यम से सत्यापन कर आपत्तियां, सुझाव संबंधित ईआरओ, एईआरओ, सुपरवाइजर, बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि समयबद्ध सुधार संभव हो सकें। बीएलओ से ट्रेस न हो पा रहे एएसडी निर्वाचकों की सूची भी बीएलए को उपलब्ध कराने और उन्हें ट्रेस कराने में सहयोग देने की अपेक्षा की गई।

यह भी पढ़े एनएससीटी ने 50-50 रुपए से की छह लाख की मदद, सह संस्थापक ने बताया संस्था का लक्ष्य

साथ ही बुक कॉल और मतदेय स्थलों के सम्भाजन से संबंधित अद्यतन जानकारी भी साझा की गई। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से पूछा कि क्या विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर कोई शिकायत, सुझाव या फीडबैक है। इस पर सभी प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्तमान में उन्हें कोई शिकायत नहीं है। बैठक में एडीएम अनिल कुमार, अख्तर हसन तथा सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े बलिया में आज लगेगा कलाकारों का महाकुंभ : संकल्प रंगोत्सव की तैयारी पूरी, रोज लीजिए चार घंटे आनंद

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज