Ballia News : भारतेंदु मंच पर गूंजे भोजपुरी सुर, शिल्पी राज ने मचाया धमाल

Ballia News : भारतेंदु मंच पर गूंजे भोजपुरी सुर, शिल्पी राज ने मचाया धमाल

बलिया : ऐतिहासिक ददरी मेला का भारतेंदु मंच पर बुधवार की शाम भोजपुरी संस्कृति के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका शिल्पी राज का भव्य सम्मान किया गया। मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने उन्हें पुष्प गुच्छ, साल और ददरी मेला का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान के साथ ही पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सम्मान के पश्चात शिल्पी राज ने अपनी टीम के साथ मिलकर एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

उन्होंने अपने लोकप्रिय गीत डालब नेट पर जीजा ले चली घूमावे बुलेट पर जीजा हो बुलेट पर जीजा, पवन के पलनियां डोले ओइसही मोर नईया डोले सहित कई अन्य हिट गानों को इतनी ऊर्जा और भावपूर्ण अंदाज़ में प्रस्तुत किया कि पूरा दर्शक दीर्घा झूम उठी। गीतों के दौरान उपस्थित भीड़ बार-बार तालियों और वाहवाही के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाती रही। ददरी मेला परिसर में शिल्पी राज का कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा, जहां बड़ी संख्या में दर्शक उनके सुरों में डूबे दिखे। कार्यक्रम में ईओ नगर पालिका सुभाष कुमार सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया