SIR को लेकर बलिया DM सख्त... मतदाता गणना प्रपत्र शीघ्र जमा कराने के निर्देश

SIR को लेकर बलिया DM सख्त... मतदाता गणना प्रपत्र शीघ्र जमा कराने के निर्देश

बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शनिवार को तहसील सदर क्षेत्र में विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता गणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी बूथ पर पहुंचकर वहां के 12 बूथों और तैनात 07 सुपरवाइजरों से मतदाता गणना प्रपत्र (SIR फार्म) के जमा होने और फीडिंग की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने सभी सुपरवाइजरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बीएलओ से भरे हुए सभी मतदाता गणना प्रपत्र तुरंत तहसील में उपलब्ध कराए जाएं। इसके बाद उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए 11 बूथों का निरीक्षण किया और वहां मौजूद बीएलओ से बीएलओ एप पर दर्ज डाटा की जांच की। साथ ही सभी बीएलओ को पहचान पत्र लगाना अनिवार्य करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान बूथ नंबर 109 की बीएलओ ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि कुछ मतदाता फॉर्म भरकर जमा नहीं कर रहे हैं।

इस पर जिलाधिकारी स्वयं केपी बर्तन महल, गुदरी बाजार क्षेत्र में पहुंचे और संबंधित मतदाता से वार्ता की। पता चला कि उनके परिवार के 30 फॉर्म अभी तक भरे नहीं गए थे। जिलाधिकारी ने कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि आधे घंटे के भीतर सभी फॉर्म भरकर बीएलओ को सौंप दिए जाएं।

यह भी पढ़े बलिया में 6 दिन से गायब बालक का मिला शव, हत्या की आशंका ; ग्रामीणों ने किया थाने पर प्रदर्शन

इसके बाद जिलाधिकारी विकास खंड हनुमानगंज के कंपोजिट विद्यालय छोड़हर पहुंचे, जहां बूथ नंबर 195 की बीएलओ मीरा चौबे और बूथ नंबर 196 की बीएलओ शांति चौबे से मतदाता संख्या और फॉर्म की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

यह भी पढ़े सनबीम बलिया के नन्हें उद्यमियों ने दिखाई प्रतिभा, नवाचारी उत्पादों से किया चकित

दोनों बीएलओ ने बताया कि कुल 1146 मतदाता पंजीकृत हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी मतदाता गणना प्रपत्र हर हाल में जमा कर दिए जाएं। जिलाधिकारी के इस स्थलीय निरीक्षण से अधिकारियों और बीएलओ में सक्रियता बढ़ी और मतदाता गणना कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने पर जोर दिया गया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया