Ballia Breaking : जामा मस्जिद के वाशरूम में मिला दुकानदार का शव

Ballia Breaking : जामा मस्जिद के वाशरूम में मिला दुकानदार का शव

बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा रोड नगर स्थित जामा मस्जिद परिसर में गुरुवार की दोपहर दुकानदार मेराज अहमद उर्फ अप्पू (32) पुत्र फूल मुहम्मद की मौत हो गई। वे मस्जिद के पास ही अपनी दुकान चलाते थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि अप्पू दोपहर करीब एक बजे लघुशंका के लिए मस्जिद के वाशरूम गए थे। काफी देर तक वापस न आने पर आसपास के दुकानदारों ने उनकी तलाश शुरू की। उनके मोबाइल पर रिंग जा रही थी, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रहा था। शंका होने पर लोग मस्जिद तक पहुंचे और फोन मिलाने पर वाशरूम के अंदर से ही मोबाइल की रिंग सुनाई दी। लोगों ने तत्काल वाशरूम का दरवाजा तोड़ा तो अंदर अप्पू अचेतावस्था में गिरे मिले। उन्हें तुरंत सीएचसी सीयर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में आज लगेगा कलाकारों का महाकुंभ : संकल्प रंगोत्सव की तैयारी पूरी, रोज लीजिए चार घंटे आनंद

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज