Ballia में 15 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म, अभियुक्त को 25 वर्ष की सश्रम सजा

Ballia में 15 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म, अभियुक्त को 25 वर्ष की सश्रम सजा

बलिया : OPERATION CONVICTION के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप पाक्सो एक्ट के मामले में दोष सिद्ध अभियुक्त को न्यायालय ने 25 वर्ष का सश्रम कारावास व 26 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। मामला 16 अगस्त 2021 का है।

वादी ने नरही थाने में शिकायत किया कि आरोपी द्वारा उसकी 15 वर्षीय पुत्री के साथ कई महनों से दुष्कर्म किया जा रहा था। कुछ दिन बाद पुत्री की तबियत खराब हुई तो दवा लाकर उसको दिये तो मृत बच्चा पैदा हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में अभियुक्त के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल कर दिया। 

प्रकरण में 26 नवम्बर 2025 को बलिया पुलिस के मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी से धारा 6 पाक्सो एक्ट में अभियुक्त गोपाल पटेल पुत्र स्व. रामस्वरूप पटेल (निवासी : दौलतपुर, थाना नरही, बलिया) को न्यायालय विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) कोर्ट संख्या-8 बलिया ने दोषसिद्द पाते हुए 25 वर्ष का सश्रम कारावास व 25 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया। अर्थ दण्ड न अदा करने पर अभियुक्त को 06 माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।

यह भी पढ़े बलिया में विवाहिता की मौत, शव को ठिकाने लगाकर फरार हुए ससुराली

वहीं, धारा 506 भादवि में दोषसिद्द पाते हुए अभियुक्त को 01 वर्ष का सश्रम कारावास व एक हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थ दण्ड न अदा करने पर अभियुक्त को 01 माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। अभियोजन अधिकारी ADGC राकेश कुमार पाण्डेय रहे।

यह भी पढ़े सनबीम बलिया के नन्हें उद्यमियों ने दिखाई प्रतिभा, नवाचारी उत्पादों से किया चकित

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह